फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Calls for contribution in nation building by adopting the ideals of the Constitution

Kurukshetra News: संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Calls for contribution in nation building by adopting the ideals of the Constitution
कुरुक्षेत्र।मुख्याति​​थि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सम्मानित करने के दौरान। विभाग
कुरुक्षेत्र। जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिपली पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिन है। इस दिन हम उन महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। परेड की कमांड डीएसपी रोहित ने संभाली जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


समारोह में 11 झांकियों की ओर से अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इन झांकियों में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता शुगर मिल शाहाबाद, आयुष विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र, जिला उद्योग केंद्र/एमएसएमई, जिला शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी विभाग की झांकियों ने प्रदर्शन किया। इन झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी प्रथम, परिवहन विभाग की झांकी द्वितीय और जिला शिक्षा विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह से पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंत्री ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। मंत्री बेदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने विश्व पटल पर एक बड़ी शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। आज भारत ने केवल मिसाइल ही नहीं बनाई बल्कि चंद्रयान, मंगलयान और सूर्ययान जैसे ऐतिहासिक मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। चंद्रयान-3 की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बना है। इस विकास यात्रा में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों के लिए दो लाख 1 हजार रुपये की इनाम राशि और थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मान
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से लिपिक विक्रम सैनी व एमबीपी राजकुमार शर्मा, जिला चुनाव कार्यालय से सहायक मीनू सैनी, फायर मैन प्रमोद कुमार, उप जिला न्यायवादी चंद्र मोहन, डीडीपीओ से डाटा एंट्री ऑपरेटर कुलदीप शर्मा, बिजली विभाग से उपमंडल अधिकारी संचालन संदीप पाहुजा व नीरज कुमार जूनियर इंजिनियर, जिला बाल कल्याण विभाग से मीना कुमारी समन्वयक, कृषि विभाग से राजेश वर्मा सहायक कृषि अभियंता, परिवहन विभाग से पवन कुमार ट्रैफिक मैनेजर, इस्माईलाबाद से अंकित कुमार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला परिषद से रविन्द्र कुमार उपमंडल अधिकारी व जगदीश डीपीएमआरजीएसए, नेहा डीईओ अनुबंधित, सोनिया पीओ, वाटर सर्विस डिवीजन से कपिल कुमार जूनियर इंजिनियर, पीएम श्री शाहबाद से लक्ष्मी प्रसाद, रघुबीर सिंह, प्रीति गोयल व जय प्रकाश, पुलिस विभाग से निरीक्षक मोहन लाल, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार, उप निरीक्षक सौरभ, सहायक उपनिरीक्षक नीरज कुमार, निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक महेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सतबीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक ईशम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक चिरंजी लाल, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. अनूप मेहता, शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हरि शंकर मिश्रा, पटवारी मुकेश वर्मा, बाढ़ राहत कार्यालय से जय कुमार, उद्यमिता आईटीआई से अजय कुमार को अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

सौंदर्यीकरण योजना के तहत विजेता स्कूलों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना वर्ष 2025-26 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडौंदा, राजकीय उच्च विद्यालय बन, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सलपानी कलां थानेसर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोरथला और राजकीय प्राथमिक पाठशाला रतनगढ़ को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र।मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सम्मानित करने के दौरान। विभाग

कुरुक्षेत्र।मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सम्मानित करने के दौरान। विभाग

कुरुक्षेत्र।मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सम्मानित करने के दौरान। विभाग

कुरुक्षेत्र।मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सम्मानित करने के दौरान। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed