फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cabinet Minister Krishna Bedi welcomed on reaching Shahabad

Kurukshetra News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का शाहाबाद पहुंचने पर किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Krishna Bedi welcomed on reaching Shahabad
शाहाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
शाहाबाद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का शाहाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वहीं दर्जन भर अधिक की संख्या में हारटोन कर्मचारियों ने भी मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात कर आईटी प्रोफेशनल्स की सैलेरी रिवीजन के लिए कृष्ण बेदी द्वारा पूर्व में किए गए अथक प्रयास के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन

आईटी प्रोफेशनल मनीष भाटिया ने बताया कि 2024 में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले वे अपनी सैलरी को लेकर जगह-जगह चक्कर लगा रहे थे लेकिन उस समय कृष्ण बेदी द्वारा निजी तौर पर किए गए प्रयास की बदौलत सरकार ने आईटी प्रोफेशनल्स की सेलरी बढ़ाकर उन्हें चुनाव से पूर्व ही पुरस्कृत करने का काम किया था। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन-जन की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव से पूर्व जैसे मात्र 56 दिनों में अभूतपूर्व कम हुए वैसे ही आने वाले पांच वर्षों में विकास के दृष्टिकोण से हरियाणा प्रदेश नई बुलंदियों को छुएगा। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, सोनू चोपड़ा, हिमांशु, वरुण आदि हारटोन कर्मचारियों सहित मुलख राज गुंबर, नरेंद्र गर्ग डिंपू, तिलक राज अग्रवाल, अमृत गुप्ता एवं अनूप कुमार विक्की आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed