{"_id":"69c59b17604879c2ea01eb7a","slug":"cabinet-minister-blesses-the-64th-annual-mass-marriage-ceremony-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152238-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कैबिनेट मंत्री ने 64वें वार्षिक सामूहिक विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कैबिनेट मंत्री ने 64वें वार्षिक सामूहिक विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
शाहाबाद। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर सभा की ओर से श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में 64वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ सुखी जीवन की सलाह भी दी। इस दौरान श्रवण यंत्र एवं व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम भी हुआ। साथ ही विशाल भंडारा भी दिया गया।
कृष्ण बेदी ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सराहनीय पहल है। नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेदी ने मंदिर सभा द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्पों की सराहना की। बोले कि ऐसे सेवा प्रकल्प सही मायने में सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों के लिए शगुन योजना, गरीब परिवारों की बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता, कल्याणकारी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
मंत्री बेदी ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देकर उनके परिवारों राहत देना है। विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति, बीपीएल और कमजोर वर्ग के परिवारों को करीब 51 हजार से 71 हजार तक की सहायता प्रदान की जाती है। मंदिर सभा के प्रधान ऋषि गंभीर ने बताया कि कार्यक्रम में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। इसके अलावा तीन ट्राइसाइकिल, सात व्हीलचेयर और 16 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार सभा द्वारा श्रीराम नवमी एवं ऋषि मारकंडेय प्रकटोत्सव अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम कराया जाता है। ऋषि ने कहा कि श्रीराम नवमी अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सभा के उपप्रधान बलदेवराज चावला ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मेला और भंडारे का आयोजन भी होता है। मंच का संचालन सुनील भसीन ने किया। प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पंडित प्रह्लाद मिश्र रामायणी, पंडित अशोक, पंडित अजय शुक्ला ने विधिवत मंगल विवाह कराए। सहयोग करने वालों को कैबिनेट मंत्री बेदी, सभा के प्रधान ऋषि, चावला सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नपा प्रधान गुलशन क्वातरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्ण राज तूर, वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा, मुलखराज गुंबर, ओमप्रकाश कालड़ा, रमेश डंग, मयंक चावला, आशा चावला मौजूद रहे।

शाहाबाद। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद- फोटो : Samvad