फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By worshiping Lord Vishnu one gets freedom from bondages.

Kurukshetra News: भगवान विष्णु की आराधना करने से बंधनों से मिलती हैं मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
By worshiping Lord Vishnu one gets freedom from bondages.
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में मोहिनी एकादशी को लेकर पूजा अर्चना की गई। विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सर्वकल्याण की भावना से यह पूजन कराया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के का व्रत रखने और पूजा करने से हर तरह के मोह बंधन से मुक्ति मिलती है साथ ही जीवन में तरक्की मिलती है।
विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार प्राचीन समय में देवता और दानवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। जब इस मंथन में अमृत निकला तो इसे पाने के लिए देवता और दानवों में युद्ध होने लगा। तब भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर मोहिनी रूप में अवतार लिया था। मोहिनी रूप में अमृत लेकर देवताओं को इसका सेवन करवाया था। इस मौके पर विजयंत चोपड़ा, माधवी चोपड़ा, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू , दर्शन, लक्खा सिंह, नाजर सिंह, दीपक मित्तल, गुरजीत कौर, सोनिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed