{"_id":"69728f35ea1b80687806a77a","slug":"by-merely-sipping-the-water-of-maa-saraswati-tirtha-sthal-a-person-gets-freedom-from-sins-yogendra-rana-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148983-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां सरस्वती तीर्थ स्थल के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मिलती है मुक्ति : योगेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सरस्वती तीर्थ स्थल के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मिलती है मुक्ति : योगेंद्र राणा
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती महोत्सव में सांध्यकालीन महाआरती करते असंध विधायक योगेंद्र राणा व अन्य लोग। आयोज
पिहोवा। असंध विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि मां सरस्वती तीर्थ स्थल के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या, चौदस सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर मां सरस्वती तीर्थ के पवित्र जल में स्नान करने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
योगेंद्र राणा वीरवार को देर शाम सरस्वती महोत्सव में संध्याकालीन महाआरती में भाग लेने के बाद बोल रहे थे। इससे पहले असंध विधायक के साथ सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिप चेयरपर्सन कवलजीत कौर, नगर पालिका सचिव सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने सरस्वती तीर्थ पर पूजा-अर्चना कर महाआरती का शुभारंभ किया। महोत्सव में सुप्रिया शर्मा ने भजन संध्या में मां सरस्वती व श्री कृष्ण जी के भजन प्रस्तुत कर महोत्सव में भक्ति का रस भर दिया। इस महाआरती का गुणगान पंडित संजीव शर्मा, पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित रोबिन शर्मा, पंडित रविन्द्र भारद्वाज व पंडित अमन शर्मा ने किया।