{"_id":"668de33d360541bb0f055636","slug":"bus-service-started-from-dharmanagari-to-ayodhya-group-left-to-have-darshan-of-shri-ram-lala-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-120676-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धर्मनगरी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा, श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धर्मनगरी से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा, श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ जत्था
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी से अयोध्या की राह आसान हो गई है। धर्मनगरी के राम भक्त अब अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए बस सेवा मंगलवार को शुरू हुई। इस बस सेवा को पंचायत भवन से राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया, जिसमें पहला जत्था इस योजना के तहत रवाना हुआ।
बस शुरू होते ही राम भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा। अब श्रीकृष्ण की कर्मनगरी और अयोध्या की रामलला नगरी का सीधा जुड़ाव हो गया है। यात्रियों की मांग के चलते पिछले लंबे समय से कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू किए जाने के लिए पत्राचार किया जा रहा था। यह बस सीतापुर, बरेली, और लखनऊ रूट से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
निशुल्क कराई जा रही अयोध्या धाम की यात्रा : सुभाष सुधा
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि भारत तीर्थ स्थलों का देश है और तीर्थ स्थलों के दर्शन हर श्रद्धालु करना चाहता है। अयोध्या में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत अब निशुल्क रोडवेज की एसी बस के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा करवाई जा रही है। बस शुरू होने से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। अब श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके लिए यात्रियों के ठहरने से लेकर अन्य व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
सभी श्रद्धालुओं में खुशी : जोगिंद्र सिंह
यात्री जोगिंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं में काफी खुशी है। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के साथ-साथ अन्य मंदिरों के दर्शन भी अब किए जा सकेंगे। अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करना प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्य है।
बस में मिल रही कई सुविधाएं : ओमवती
यात्री ओमवती ने कहा कि अयोध्या जाने वाली बस में काफी अच्छी सुविधाएं प्रदान की गई है। बस में एसी के साथ-साथ जलपान की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ एक किट भी प्रदान की जा रही है। राम भक्त अयोध्या के लिए धर्मनगरी से सफर कर सकेंगे। इस बस को शुरू करने के लिए लंबे समय से मांग थी।
यात्रियों की मांग पर शुरू की गई बस : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि यात्रियों की मांग के चलते अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जिसे राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर पंचायत भवन से रवाना किया। अब अयोध्या में रामलला के दर्शन रामभक्त कर सकेंगे।
कर्मचारी एकता यूनियन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
धर्मनगरी से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने पर जहां शहर के लोगों में खुशी की लहर है वहीं हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन ने भी मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है। डिपो प्रधान गगनदीप सिंह ढिल्लों व उपप्रधान पवन कुमार ने कहा कि यह धर्मनगरी के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। अब लोग आसानी से रामलला के दर्शन करने के लिए जा सकेंगे।