फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bullets fired in cattle fair of Dharmanagari, panic spread

Kurukshetra News: धर्मनगरी के पशु मेले में चलीं गोलियां, फैली दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in cattle fair of Dharmanagari, panic spread
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में चल रहे पशु मेले में निर्णायक मंडल के फैसले से नाराज पशु व्यापारी गोलियां चलाकर भाग निकले। आरोपियों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की, जिससे मेले में दहशत फैल गई।
गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार, कृष्णा गेट प्रभारी जीत सिंह, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी मलकीत सिंह और सीआईए-एक की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। कई जगह नाकेबंदी भी की गई लेकिन देर रात समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थीम (केशव पार्क) में तीन दिवसीय पशु मेला चल रहा है। इस मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत आसपास के राज्यों से पशु व्यापारी अपने-अपने पशुओं को लेकर आए हुए हैं। इसी मेले में सोनीपत के भैंसवाल से मनजीत, रणजीत व झज्जर से अजय कुमार और कैथल फ्रांसवाला गांव के व्यापारी अंकुर रावत अपनी मुर्रा नस्ल की भैंस को लेकर आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मेला परिसर में मुर्राह नस्ल की भैंस को लेकर प्रतियोगिता चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने अंकित कुमार की भैंस को सर्वश्रेष्ठ मुर्राह नस्ल की भैंस घोषित कर दिया। इस पर सोनीपत से आए व्यापारियों ने ऐतराज जताया, मगर मंडल ने अपना फैसला नहीं बदला। इससे नाराज होकर उन लोगों ने बंदूक और पिस्टल से चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मेले में आए अन्य व्यापारियों में दहशत फैल गई।
तीन दिन चलेगा मेला ः यह मेला 12 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पशु व्यापारी बेहतरीन नस्ल की गाय, भैंस, भैंसा, घोड़े व कुत्ते लेकर आए हैं। चर्चा यह भी रही कि सीएम नायब सैनी को मेले का उद्घाटन या समापन करना था, मगर अब घटना के बाद उनका मेले में आना मुश्किल होगा।

तीन आरोपी नामजद ः थाना कृष्णा गेट प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंकुर रावत की शिकायत पर मनजीत, रणजीत और अजय को नामजद करते अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रतियोगिता को लेकर अंकुर रावत व आरोपियों के बीच मारपीट भी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed