फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Budget 2024, BJP State President Nayab Saini said, Budget will play important role in developing country

Budget 2024: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी बोले, देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा बजट

Thu, 01 Feb 2024 05:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 05:34 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कहा कि इस बजट से विकसित भारत की नींव रखी गई है और किसानों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए हैं, ताकि किसान और अधिक स्मृद्ध हो सकें। केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के लिए चार करोड़ से अधिक घर बनवाए हैं।

विज्ञापन
Budget 2024, BJP State President Nayab Saini said, Budget will play important role in developing country
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया अंतरिम बजट देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला साबित होगा। बजट किसानों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं मध्यमवर्ग सहित सभी देशवासियों की उम्मीदों के अनुरूप रहा है। यह दावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किया गया बजट आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत की दृष्टि को रेखांकित करता है।

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा भी बजट में साफ झलकती है। वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार की उन उपलब्धियों को बजट में रखा है, जिससे भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना।
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि स्टार्टअप करने वाले युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। युवाओं को आसान किश्तों पर लोन मिलेगा, ताकि युवा देश के प्रगति और उन्नति में भागीदारी हो सके। स्टार्टअप स्कीम के तहत ही एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप स्कीम के तहत मुफ्त बिजली देने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बजट से विकसित भारत की नींव रखी गई है और किसानों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए हैं, ताकि किसान और अधिक स्मृद्ध हो सकें। केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के लिए चार करोड़ से अधिक घर बनवाए हैं। इस बजट में दो करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राम राज्य की परिकल्पना पर काम कर रही मोदी सरकार का लक्ष्य अब तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है। बजट में आयुष्मान भारत का दायरा भी बढ़ाया गया है। भाजपा सरकार अब आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को भी इस स्कीम का लाभ देगी।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार का बजट युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बजट में रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपये के फंड का एलान किया गया है। इसके अलावा स्टार्टअप्स पर टैक्स छूट को भी एक साल और बढ़ाने का ऐलान किया गया है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस बजट में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये इन्फ्रास्च्रट्रचर पर खर्च करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा वंदे भारत की 40 हजार बोगियां भी आम ट्रेनों में लगाने का फैसला लिया गया है। इससे देश भर के रूटों पर आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा।


नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार का अंतरिम बजट युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण को समर्पित है और अर्थव्यवस्था को नई ताकत देकर देश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed