फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brother arrested for murderous attack

Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने के दो आरोपी भाई काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brother arrested for murderous attack
कुरुक्षेत्र। पांच दिन पहले जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजबीर व सुखबीर सिंह निवासी झींवरहेड़ी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहा का सरिया बरामद किया। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में अशोक निवासी झींवरहेड़ी ने बताया था कि 10 अगस्त को राजबीर, सुखबीर, साहिल व अन्य ने गली में जमा नाली के पानी को लेकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज किया था। राजबीर ने उसके सिर में गंडासी मारकर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने राजबीर व सुखबीर को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन



शराब पीने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुमथला गढू पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने रणजीत सिंह उर्फ काका निवासी गांव गुमथला गढू को गुमथला गढू बस अड्डा के पास सड़क पर शराब पीते हुए काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed