फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Broke the lock and stole cash and jewelery from the house

Kurukshetra News: ताला तोड़कर घर से नकदी व जेवर चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock and stole cash and jewelery from the house
कुरुक्षेत्र। रामचंद्र कॉलोनी से चोर घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चुराकर फरार हो गए। घर के सदस्य अस्पताल में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में देवेंद्र सिंह निवासी रामचंद्र कॉलोनी ने बताया कि देर शाम अचानक अचानक उसकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह लोग उन्हें अस्पताल ले गए। घर में कोई भी सदस्य नहीं था इसलिए वह बाहर के गेट को ताला लगाकर गए थे।
विज्ञापन

अगली सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह घर आया तो बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर के गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पाया तो चोर घर से 20 हजार रुपये नकद, आधा तोला सोने की एक जोड़ी बाली और एक जोड़ी चांदी की पाजेब (80 ग्राम) सामान ले गए। शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed