फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bright sunshine prevailed on the third day as well, with rain expected today.

Kurukshetra News: तीसरे दिन भी खिली तेज धूप, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine prevailed on the third day as well, with rain expected today.
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया। दोपहर होते-होते तेज धूप खिलने से वातावरण में गर्माहट बढ़ी। दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल के चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने कहा कि इस समय अचानक हो रहे मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे गर्म कपड़े पहनना न छोड़ें और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतें। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम में सुधार के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में भी राहत देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह से जिले में वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 155 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 163 था। सोमवार को प्रदूषण का स्तर 270 तक पहुंच गया था, जो चिंताजनक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed