{"_id":"66c3e527974ac95bfc022f74","slug":"bright-sunshine-in-the-morning-humidity-tormented-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-122850-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुबह खिली तेज धूप, उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुबह खिली तेज धूप, उमस ने सताया
विज्ञापन
अगले दो दिन मौसम में परिवर्तन होने की संभावना, जिले भर में हल्की बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। इसके चलते जहां आसमान में बादल छा रहे हैं तो वहीं कभी-कभी तेज धूप भी खिल रही है। इससे गर्मी का असर अभी भी जारी है। मौसम में परिवर्तन सोमवार को देखा गया। सुबह से तेज धूप खिल उठी, जिससे पारा बढ़ने लगा और उमस बढ़ गई। तेज धूप से राहत पाने के लिए लोगों को पेड़ों की छाया का सहारा लेना पड़ा।
हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बदला। आसमान में बादल छाने से हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर फिर से धूप खिली उठी, जिससे उमस भरी गर्मी का असर फिर से बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव रहेगा इससे हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से पारे में कमी आने के आसार रहेंगे। साथ ही उमस भरी गर्मी का असर कम होने की संभावना भी रहेगी।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तनशील लगातार पिछले कई दिनों से जारी हैं। अगले दो दिनों में जिले भर में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं धान की फसल को भी फायदा होगा।