फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bridge will be built on Markanda river between village Harigarh Bhorakh and Jandheri at a cost of eight crore 70 lakhs

आठ करोड़ 70 लाख लागत से गांव हरिगढ़ भोरख व जंधेड़ी के बीच मारकंडा नदी पर बनेगा पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Markanda river between village Harigarh Bhorakh and Jandheri at a cost of eight crore 70 lakhs
गांव हरिगढ़ भोरख और जंधेड़ी (अंबाला) के बीच मारकंडा नदी पर आठ करोड़ 70 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल के निर्माण से करीब 35 गांवों के ग्रामीणों को फायदा होगा और 50 साल से चली आ रही मांग भी पूरी हो जाएगी। पुल के निर्माण से पंजाब के लिए भी वैकल्पिक मार्ग खुल जाएगा। मारकंडा नदी पर पुल बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से मोहर लगा दी गई है। इस परियोजना के लिए सरकार की तरफ से आठ करोड़ 70 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है।
विज्ञापन

परियोजना को अमलीजामा पहनाने की तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। इसके लिए कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) का सहयोग भी लिया गया है। निट संस्थान के तकनीकी अधिकारी पुल का डिजाइन तैयार कर रहे हैं। इस परियोजना को अगले दो माह में शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना पर कार्य शुरू होने के एक साल में निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य भी तय किया गया है। पुल के निर्माण से जहां किसान लाभांवित होंगे वहीं पंजाब जाने के लिए कई किलोमीटर रास्ते और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

पुल निर्माण की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि ऋषि मार्कंडेय जी की पावन भूमि में विकास करना बड़े सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के कोने कोने में विकास कार्य करा रही है। इस मारकंडा पुल निर्माण की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय से इस पुल निर्माण का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed