{"_id":"5787e2204f1c1b7d5f13dfb5","slug":"breach-on-the-dome-of-the-temple-by-lightning-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में आई दरार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद में आई दरार
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वीरवार को हुई धीमी गति की बरसात कहीं राहत लेकर आई तो कहीं आफत बनकर आई। बारिश के साथ-साथ आसमान से आई आसमानी बिजली के गिरने से बाबैन क्षेत्र के गांव बीड़ मगौली में हजारों के उपकरण, देवी माता का गुंबद, ट्रांसफार्मर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
ग्रामीण तेजपाल, रजत, अशोक, संजीव कुमार, नरेश, राकेश नंबरदार, मलकीत आदि ने बताया कि जिस समय बिजली गिरी तो बिजली की आवाज इतनी तेज थी सभी लोग माता के मंदिर की ओर एकत्रित होने लगे। एकत्रित लोगों ने बताया कि बिजली की वजह से पुरातन मंदिर के गुंबद में दरार आ गई है जिसको देखकर सभी लोग अचंभित हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि हजारों के बिजली के उपकरण भी खराब हो गए है।
वहीं दूसरी तरफ बाबैन क्षेत्र में धीमी बारिश होने से आम आदमी को गर्मी से राहत मिली और क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। किसान सतबीर रामपुरा, बाबा गुरचरण सिंह, बलिहार सिंह, बब्बू भगवानपुर, तरसेम संघौर, शमशेर मलिक, अनिल मरचेहड़ी, लाभ सिंह घिसरपड़ी, दीपक मोरथला व अन्य किसानों का कहना है कि इस हल्की वर्षा से फसलों को बहुत लाभ मिलेगा और इसके साथ फसलों में आई बीमारी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान एक अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे थे और अब बरसात होने पर किसानों को राहत मिलेगी।