फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BPL card holders will be able to buy sunflower oil from April 1

Kurukshetra News: बीपीएल कार्ड धारक ले सकेंगे एक अप्रैल से सूरजमुखी का तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
BPL card holders will be able to buy sunflower oil from April 1
कुरुक्षेत्र। एक अप्रैल से प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारकों को सूरजमुखी का तेल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो साल पहले बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आमदनी की लिमिट एक लाख 20 हजार रुपये वार्षिक से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपए करने का निर्णय लिया था। उक्त जानकारी खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में नए लाभार्थी जुड़ने से कुछ लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाया था। नए लाभार्थियों को दिए जाने वाले राशन हेतु केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है और बकाया राशन का भी जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा। बीपीएल कार्ड धारकों को डीबीटी के माध्यम से सरसों के तेल की कीमत उनके बैंक खातों में भेजी जा रही थी, परंतु लोगों की मांग आई है कि उनको डिपो से तेल ही दिया जाए न कि रुपये। इस पर सरकार ने निर्णय लिया है कि अब बीपीएल के लाभार्थियों को सरसों का तेल ही दिया जाएगा। नए वित्त वर्ष एक अप्रैल से राज्य के बीपीएल कार्ड धारकों को सूरजमुखी का तेल भी देना शुरू किया जाएगा। जिले से आने वाली मांग के अनुसार सरसों का तेल और सूरजमुखी का तेल बीपीएल लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed