फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Boxer Manoj became a part of Bucket Challenge

Kurukshetra News: बकेट चैलेंज का हिस्सा बने बॉक्सर मनोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Boxer Manoj became a part of Bucket Challenge
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम के साथ ​मिलकर युवाओं को नशे दूर रहने का संदेश देते बॉक्सर मनोज कुमार। पी
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम बकेट चैलेंज अभियान के तहत प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बुलाकर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने अर्जुन अवार्डी ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार को बुलाकर युवाओं को नशा से दूर रहने का संदेश दिलवाया। मनोज ने नशे को गंदा पानी बताते हुए इसकी बाल्टी को फेंककर नशे को जीवन से बाहर कर देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बॉक्सर ने युवाओं को कहा कि जैसे आज हम सबने इस गंदे पानी को बाल्टी से बाहर फेंका उसी तरह नशे का सेवन करने वाले युवा नशे को अपने जीवन से इसी तरह बाहर फेंक दें व नशे से दूर रहकर खेलों में देश का नाम रोशन करें। नशामुक्त अभियान के नोडल ऑफिसर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को खत्म करने के लिया हम सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन में हम सबकी भागीदारी ही प्रदेश और देश को नशा-मुक्त बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस और स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सकारात्मक सोच के साथ इस अभियान को शुरू किया है। युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हम सब एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान मीडिया के माध्यम से संदेश देकर आमजन को नशे को खत्म करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed