फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Book on environmental conservation launched at DN Women's College

Kurukshetra News: डीएन महिला कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक का विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Book on environmental conservation launched at DN Women's College
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में संस्कृत साहित्य में पर्यावरण संरक्षण का आधुनिक दृष्टिकोण शीर्षक के तहत पुस्तक का विमोचन किया गया। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित पर्यावरणीय चेतना को समकालीन संदर्भों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में दर्शाया। पुस्तक संस्कृत साहित्य में निहित पर्यावरण संरक्षण संबंधी सिद्धांतों एवं उनके आधुनिक संदर्भों का गहन एवं शोधपरक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। प्राचार्य डॉ. उपासना आहूजा ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुस्तक का लेखन एवं संपादन आरकेएसडी कॉलेज कैथल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनय सिंघल, डीएन कॉलेज से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमन राजन और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीजा ने किया। पुस्तक में वेद, उपनिषद, पुराण, महाकाव्यों तथा अन्य संस्कृत ग्रंथों में वर्णित प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता, जल, वन, वायु तथा पृथ्वी के प्रति उत्तरदायित्व जैसे विषयों को आधुनिक पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में व्याख्यान किया है। यह कृति भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन पर्यावरणीय विमर्श के मध्य एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित पर्यावरणीय चिंतन वर्तमान में वैश्विक पर्यावरण संकट के समाधान के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। पुस्तक शैक्षिक जगत को समृद्ध करने के साथ युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करेगी। इस अवसर पर उर्मिला पंघाल, अंजु चावला, सपना अरोड़ा और डॉ. अनु चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed