फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bollywood star Tina learnt the wisdom of Gita

Kurukshetra News: बॉलीवुड स्टार टीना ने जाना गीता का ज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bollywood star Tina learnt the wisdom of Gita
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रख्यात अभिनेता गोविंदा की बेटी और बॉलीवुड स्टार टीना आहूजा ने ज्ञान मंदिर में पहुंचकर गीता के गहन ज्ञान और महाभारत के दर्शन को समझा। टीना ने मंदिर के महंत चिरंजीवपुरी से आशीर्वाद लिया और मंदिर के आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।
टीना ने कहा कि वे भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के दर्शन की प्रतीक्षा में हैं, जो ज्ञान मंदिर में विशेष रूप से विराजमान होंगे। वे कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि के आध्यात्मिक आकर्षण से प्रभावित होकर वृंदावन से लौटते समय यहां रुकीं।
विज्ञापन

गीता का ज्ञान न केवल धार्मिक, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला है। टीना ने मंदिर में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की मूर्ति बनाने के लिए आए अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज से बातचीत कर श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ उन्हाेंने कुरुक्षेत्र में महाभारत के दृश्यों को जीवंत रूप में जानने की भी उत्सुकता दिखाई। महंत ने टीना को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि गीता का संदेश आज भी प्रासंगिक है, जो युवाओं को जीवन में संतुलन और सकारात्मकता सिखाता है।

टीना ने बातचीत करते हुए कहा कि उनका अमर उजाला के साथ पुराना नाता है। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि वह आजकल चंडीगढ़ में एक टॉक शो की शूटिंग में व्यस्त है और फिलहाल व एक धार्मिक यात्रा पर निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed