{"_id":"65da486b847e3b5d2c0c1864","slug":"body-of-youth-missing-for-a-week-recovered-from-syl-canal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114165-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक सप्ताह से लापता युवक का शव एसवाईएल नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक सप्ताह से लापता युवक का शव एसवाईएल नहर से बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमच-बारवा गांव के नजदीक एसवाईएल नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त हर्ष 22 निवासी गांधी नगर के रूप में हुई। हर्ष 18 फरवरी को लापता हुआ था, जिसके अगले दिन उसकी बाइक और जूते नहर किनारे से बरामद हुए थे। तभी से उसके परिजन नहर में हर्ष की तलाश कर रहे थे।
थाना कृष्णा गेट में 19 फरवरी को दर्ज शिकायत में यशपाल निवासी गांधी नगर ने बताया था कि उसका बेटा हर्ष 18 फरवरी की दोपहर को अपनी बाइक पर रविदास धर्मशाला के नजदीक जनता स्कूल में एक शादी समारोह में गया था। हर्ष देर रात तक भी घर नहीं लौटा था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। अगले दिन उसकी बाइक और जूते एसवाईएल नहर के किनारे से बरामद हुए थे। कयास यही लगाए जा रहे थे कि हर्ष नहर में बह गया होगा तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में नहर में अभियान चला रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनको किरमिच-बारवा के पास नहर में उनको एक शव बहता दिखाई दिया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को नहर से निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने उसके कपड़े और चेहरे से उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
डायटम के लिए बाजू की हड्डी का लिया सैंपल
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि शव के दोनों कान और होठ जलीय जीवों ने काट रखे थे। डायटम परीक्षण के लिए बाजू की हड्डी का सैंपल लिया गया है। साथ ही विसरा केमिकल जांच के लिए पंचकूला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर होगी आगामी कार्रवाई
थाना कृष्णा गेट में कार्यरत जांच अधिकारी एसआई सत्यवान ढुल ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।