फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of Vijay Kumar, missing for seven days, recovered from Bhakra Canal

Kurukshetra News: सात दिनों से लापता विजय कुमार का शव भाखड़ा नहर से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Body of Vijay Kumar, missing for seven days, recovered from Bhakra Canal
कुरुक्षेत्र। गांव डल्ला माजरा से सात दिन पहले लापता हुए डल्ला माजरा गांव निवासी विजय कुमार (26) का शव नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर के बुटेड़ा हेड से शुक्रवार देर शाम बरामद हुआ। परिवार पिछले एक सप्ताह से नहर किनारे पहरा लगाकर तलाश कर रहा था, लेकिन अब शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

विजय कुमार रंग-पुताई का काम करता था। 14 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। लगभग दो घंटे बाद उसके कपड़े डल्ला माजरा गांव के निकट नहर किनारे पड़े मिले। कपड़ों की पहचान उसके पिता राजकुमार ने की थी। इसके बाद पुलिस, गोताखोर और परिवार ने मिलकर नहर में तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने नहर पर लगातार पहरा लगाया रखा था ताकि कोई सुराग लग सके। शुक्रवार देर शाम परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर तलाश में बैठे थे। इसी दौरान बुटेड़ा हेड के पास नहर में शव बहता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि विजय नहर में गिरा था या जानबूझकर छलांग लगाई थी। अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed