{"_id":"696bf358496614bfcc01cf75","slug":"body-of-middle-aged-man-missing-for-seven-days-found-in-bhakra-narwana-branch-canal-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-148718-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सात दिन से लापता अधेड़ का शव भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सात दिन से लापता अधेड़ का शव भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर में मिला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव के निकट भाखड़ा नरवाना ब्रांच नहर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 7बी काॅलोनी निवासी 52 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। वे 11 जनवरी को घर से लापता हो गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पवन कुमार मानसिक रूप से परेशान रहते थे और उनकी लंबे समय से दवाइयां चल रही थीं। वे 11 जनवरी को अपनी स्कूटी पर दवाई लेने के लिए घर से निकले थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो किरमिच गांव के पास भाखड़ा नहर किनारे उनकी स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद परिजन पिछले 10 दिनों से नहर किनारे पहरा दे रहे थे और गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से तलाश जारी रखे हुए थे।
शनिवार सुबह पहरे के दौरान परिजनों को नहर में बहता हुआ शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। गोताखोर ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। थाना केयूके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।