{"_id":"67c36282bd095abb6105cd94","slug":"body-elections-police-take-control-of-front-blockade-punjab-border-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132056-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : पुलिस ने संभाला मोर्चा, पंजाब सीमा पर नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : पुलिस ने संभाला मोर्चा, पंजाब सीमा पर नाकाबंदी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।नये बस अड्डे के पास वाहन की जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : संस्था
कुरुक्षेत्र। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने के लिए जिला पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव में जिला पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात रहेंगे। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देशों के साथ ड्यूटी स्थल पर रवाना कर दिया तो वहीं चुनाव से एक दिन पहले शनिवार को जिले में वाहनों की जांच का अभियान भी चलाया गया।
चुनाव के चलते पुलिस ने जहां जिले में 21 जगहों पर नाकेबंदी की तो वहीं पंजाब सीमा पर भी तीन जगहों पर नाके लगाए गए, जहां से हर वाहन को गहन जांच के बाद ही गुजरने दिया गया। चुनाव संपन्न होने तक यह नाकेबंदी जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मुताबिक चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में धारा धारा 189 (4) लगाई गई है। इसलिए पोलिंग बूथों के नजदीक किसी प्रकार का हथियार, प्रचार सामग्री व अन्य कोई संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही है और पोलिंग बूथ के नजदीक झुंड बनाकर व्यक्तियों को खड़ा न होने दिया जाए। अगर कोई भी व्यक्ति धारा 189 (4) का उल्लंघन करता पाया जाए तो तुरंत उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
चुनाव में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर : एसपी
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पुलिस निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए दिन-रात चुनाव पर नजर रखे हुए है। जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की वर्दी व सिविल में भी तैनाती कर दी गई है। इसके साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में जिले में पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। जिला पुलिस चुनाव करवाने में पूर्णरूप से सक्षम है। बूथों के अलावा नाकों, गश्त व पेट्रोलिंग पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जवानों की लगाया गया गया।