{"_id":"62a8edb2660bab7c3c2191cb","slug":"blood-donation-saves-many-lives-kurukshetra-news-knl111447513","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बचती है कई लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बचती है कई लोगों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन, रेडक्रॉस सोसायटी, गूंज वेलफेयर और डॉ. अशोक कुमार वर्मा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर एलएनजेपी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रणदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रणदीप सिंह ने कहा कि मानव शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए खून की बड़ी जरूरत होती है। अगर शरीर इसकी आपूर्ति बंद कर दे तो यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए लोगों से रक्तदान करने की अपील की जाती है, क्योंकि स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है। इससे कई लोगों की जान बचती है।
सहायक सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि रक्तदान एकजुटता का कार्य है, इसमें सभी शामिल हों और जीवन बचाएं। इस दौरान रक्तकोष प्रभारी डॉ. रमा की अध्यक्षता में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर रोटी बैंक एवं प्रयास के कोषाध्यक्ष नरेश सैनी, शिक्षक एवं समाजसेवी भारतेन्दु हरीश, डॉ. अरुण धीमान, पूर्व सुबेदार रविंद्र कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में गूंज वेलफेयर क्लब संस्था की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत कुमार पांचाल, देवशरण यादव, संजीव शर्मा, राहुल पांचाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
दूसरी बार रक्तदान करने पर विभीषण ने बताया कि जिस प्रकार हमारे शरीर के लिए खाना पीना जरूरी है उसी प्रकार समय-समय पर रक्तदान करना भी उतना ही आवश्यक है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इससे हम किसी अनजान व्यक्ति की भी जान बचा सकते है।
शिविर में अनिल ने भी दूसरी बार रक्तदान किया। बताया कि रक्तदान सभी को बढ़ चढ़कर करना चाहिए। इससे हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।
वायु सेना से सेवानिवृत्त सुनील कुमार ने बताया कि युवाओं को खासकर रक्तदान करना चाहिए। कब किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़ जाए कुछ पता नहीं चलता। इसलिए हमारे ब्लड बैंक हमेशा रक्त से भरे रहने चाहिए।
प्रदीप मलिक ने बताया कि वह छह बार रक्तदान कर चुके हैं और आगे भी इसी प्रकार करते रहेंग। बताया कि हमें कम से कम तीन महीनों में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
सुमित ने बताया कि रक्त का दान करने से सेवा के साथ-साथ आपसी भाईचारे की भावना का भी विकास होता है। रक्तदान शिविर में अलग-अलग जगह से लोग रक्तदान करने के लिए आते हैं।
शिविर में रविंद्र कुमार ने आठवीं बार रक्तदान किया। बताया कि यह एक सेवा का कार्य है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे जाना चाहिए।