फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU raised demand to open Meri Fasal-Mera Byora portal, wrote letter

Kurukshetra News: भाकियू ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल खुलवाने की उठाई मांग, लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
BKU raised demand to open Meri Fasal-Mera Byora portal, wrote letter
कुरुक्षेत्र। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी।
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोलने के लिए मांग की है। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण इस बार बहुत किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर अपनी फसल दर्ज करने से वंचित रह गए हैं, क्योंकि बाढ़ के कारण काफी किसानों ने दोबारा फसल की बिजाई की है, जिससे वे किसान पोर्टल पर फसल दर्ज नहीं कर पाए हैं। जब पहले ये पोर्टल खुला था तब उसमें फसल दर्ज करने में तकनीकी दिक्कत के कारण बहुत से किसान अपनी फसल का पूरा ब्योरा दर्ज नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि यह पोर्टल एक बार फिर खोला जाए, ताकि किसान अपनी खरीफ की फसलें की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करवा सकें और मंडियों में अपनी फसल बिना किसी परेशानी से बेच सकें। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें खराब हो गई थी और कुछ किसानों ने दोबारा फसल लगाई है। सरकार द्वारा उन किसानों को सात हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की है, जिसमें बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजे प्राप्ति के लिए किसान को क्या करना होगा इसके लिए सरकार ने क्या नियम व हिदायतें जारी की इसकी जानकारी प्रदेश के किसानों को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed