{"_id":"67f825d4e9df1309fa010b18","slug":"bjps-state-wide-gaon-chalo-basti-chalo-campaign-started-from-tangaur-village-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134040-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भाजपा का प्रदेशव्यापी गांव चलो, बस्ती चलो अभियान तंगौर गांव से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भाजपा का प्रदेशव्यापी गांव चलो, बस्ती चलो अभियान तंगौर गांव से शुरू
विज्ञापन
शाहाबाद। भाजपा का प्रदेश में संगठन पर्व चल रहा है। भाजपा प्रदेश में 10 से 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चल अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और जनसंपर्क को मजबूत करना है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, इन तीन दिनों तक गांव की चौपालों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणा में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण भी देंगे। इसी को लेकर वीरवार को तंगौर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में कार्यकर्ता और ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव चलो-बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की गई।
पार्टी नेता सुभाष कलसाना ने इस दौरान कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के दौरान 15 जिलों के कार्यकर्ता हिसार और 12 जिलों के कार्यकर्ता यमुनानगर में मौजूद रहेंगे। इस दौरान हरियाणा को पहला एयरपोर्ट व 24 घंटे बिजली देने जैसी अनेक बड़ी सौगात मिलेंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज सुधारकों को श्रद्धांजलि देंगे और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर रविंद्र सांगवान, सरपंच सुरजीत, नसीब ठोल, गीता राम, सुखजिंदर, गुरनाम, रमेश, जितेंद्र, बलबीर, दर्शन राणा, बलविंदर राणा आदि उपस्थित रहे।