भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की होली खेल मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत और अन्य कई राज्यों में भी जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया। चुनाव परिणाम आते ही विधायक सुभाष सुधा व विधायक डॉ.पवन सैनी व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने परिणाम आते ही न केवल एक दूसरे को रंग लगाए बल्कि होली से पहले ही जीत की होली की जमकर बधाईयां भी दी। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा व पवन सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर विपक्षी दलों को एक करारा जवाब दिया है। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, महामंत्री सुशील राणा, विनित क्वातरा, विनित बजाज, राकेश मेहता सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुलाल के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर जीत का जश्न मनाया।
पीएम मोदी द्वारा किए काम का मिला परिणाम: सुनहेड़ी
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद् चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने पार्टी के अनुसूचित मोर्चा कार्यालय में यूपी व उत्तराखंड में भाजपा की हुई जीत की खुशी में लड्डू बाटे। उन्होंने ने इस जीत का श्रेय पीएम को देते हुए कहा कि आधुनिक समय में वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने वास्तव में गरीबों के लिए काम किया है। इस मौके पर रामपाल पाली जिला अध्यक्ष एस सी मोर्चा, प्रतीक सुधा, दीपक गुप्ता, जसवंत, कपिल गुप्ता, प्रवीण, मोहित गुप्ता, रामलाल, हुक्म सिंह, जोगिंदर आलमपुर, संजू जाम्बा आदि मौजूद रहे।
भाजपा की हुई है ऐतिहासिक जीत: धुम्मन
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के 2 प्रदेशों में बहुमत को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक धुमन सिंह किरमिच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होली से पहले होली मनाई। उन्होंने एक-दूसरे का मीठा मुंह करवाया व गुलाल लगाया। इस अवसर पर उनके साथ मंगत चौहान, अमित रोहिल्ला, गुलाब सिंह, प्रीत सैनी, प्रदीप सैनी, राकेश सैनी व राजकुमार शर्मा मौजूद थे ।
पंजाब में जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर -सिंगला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की पंजाब में हुई जीत का जश्न मनाया। सिंगला ने कहा कि यह जीत कांग्रेस के लिए एक बड़ी जीत है। सिंगला ने दावे के साथ कहा है की हरियाणा आने वाले 2019 के चुनावों में डॉ अशोक तंवर के नेतृत्व में बहुमत के साथ कांग्रेस कि सरकार का बनना तय है। इस मौके पर दीप सैनी, विनोद शेखड़ी, ओम प्रकाश मेहरा, कश्मीर तंवर, उजागर सिंह, एडवोकेट नरेंद्र सिंह जब्बल, रेखा वाल्मीकि, राजीव घराडसी, रणधीर सिंह, शमशेर कश्यप, ईश्वर सिंह फहुतुपुरिया, रणधीर सचिव, जय भगवान नम्बरदार, रामस्वरूप रमेश, राजकुमार, मित्तल, धर्मपाल धीमान, संजय सैनी, गुलाब चंद्र धीमान, सतीश आदि लोग मौजूद रहे।
जनता जनार्दन: का फैसला सर आंखों पर: खुब्बड़
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड़ ने कहा कि आज के पंजाब चुनाव परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ये 4 साल पुरानी एक पार्टी ने पंजाब में दशकों पुरानी पार्टी को पीछे छोड़ विपक्ष की जगह हासिल की है जो कि जो की पंजाब के कार्यकर्ताओं की और हरियाणा के उन हजारों कार्यकर्ताओं की जीत है।