Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP workers burnt an effigy of the opposition after the public outrage conference.

Kurukshetra News: जन आक्रोश सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विपक्ष का पुतला

Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt an effigy of the opposition after the public outrage conference.
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं। - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी सोमवार को पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महिला सशक्तिकरण वोट बैंक का मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। वर्ष 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत से महिला उत्थान का जो बीड़ा प्रधानमंत्री ने उठाया था, वह अब महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करता है। इसका उद्देश्य केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका देना है। सुमन सैनी ने कहा कि विपक्ष ने पूरे देश की महिलाओं के मन में पीड़ा, चिंता और आक्रोश पैदा किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बिल का विरोध नहीं है, बल्कि यह उन उम्मीदों का विरोध है जो देश की करोड़ों महिलाओं ने अपने बेहतर भविष्य के लिए देखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, प्रधान जितेंद्र सिंह खैरा, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, सीएम मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, नप चेयरपर्सन माफी ढांडा, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन रजनी शर्मा, बीबी करतार कौर, रेणु खुंगर, परमजीत कश्यप, अन्नु माल्यान, विजय लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विपक्ष के पास सिर्फ नारी शक्ति के प्रति नफरत : रेखा शर्मा

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है। विपक्ष के पास न नीति है, न नीयत। उनके पास सिर्फ नारी-शक्ति के प्रति नफरत है। देश की महिलाएं देख रही हैं कि कौन उनके साथ खड़ा है और कौन उनके अधिकारों का विरोध करने वालों के साथ।


पंचायती विभाग के 50 फीसदी पदों को संभाल रही हैं महिलाएं : कंवलजीत

जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने सबसे पहले पंचायती विभाग में 50 फीसदी आबादी महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। जिसके परिणामस्वरूप अब हरियाणा की पंचायतों में 50 प्रतिशत पदों को महिलाएं चला रही हैं।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं।- फोटो : 1

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिलाएं।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed