फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bjp ignore farmers: hudda

भाजपा किसानों से कर रही अन्याय : हुड्डा

Sat, 30 Jan 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो//अमर उजाला/कुरूक्षेत्र
ब्यूरो//अमर उजाला/कुरूक्षेत्र Updated Sat, 30 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है, तब से किसानों का बुरा हाल है। पहले किसानों के धान को उचित भाव नहीं मिल पाया और अब आलू की फसल को भी अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। हालात ये हैं यह फसल की पिटाई नहीं बल्कि किसान की पिटाई है। 

विज्ञापन

सरकार की नीतियों की वजह से पूरे प्रदेश के किसानों की हालत खराब हो गई है, जबकि कंपनियां प्रोफिट में चल रही हैं। हुड्डा शुक्रवार की शाम पिपली स्थित अनाजमंडी में किसानों का हाल-चाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। 

विज्ञापन

उन्होंने आलू के बुरी तरह से पिट जाने पर कहा कि जब किसानों को पूरी लागत ही नहीं मिल रही है तो ऐसे में किसान कहां जाएं? ऐसे में प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह किसान की मदद करे। लेकिन भाजपा सरकार को किसानों के दु:ख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमाल की बात देखो पहले धान का रेट इतना मंदा गया कि किसानों को लागत तक नहीं मिली, लेकिन चावल सस्ता नहीं है। 


अब किसानों की मेहनत आलू की फसल बुरी तरह पिट रही है, लेकिन चिप्स सस्ता नहीं है। कपास की फसल पिटी, लेकिन कपड़ा सस्ता नहीं, पापुलर पिटा लेकिन प्लाईवुड सस्ता नहीं, इसका स्पष्ट मतलब है कि भाजपा सरकार की नीतियां गलत हैं। 

 


पूर्व सीएम हुड्डा ने आने वाले निकाय चुनावों पर पार्टी सिंबल पर लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी विचार कर सकती है। पंचायत चुनावों के बारे में हुड्डा ने साफ कहा कि उनकी इन चुनावों में कोई रुचि नहीं है क्योंकि ये भाईचारे के चुनाव होते हैं कहकर वो सवाल पर कन्नी काटते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed