फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bjp dividec the state, on castism, manish sisodiya

जातिवाद के नाम पर भाजपा ने राज्य को बांटा ः मनीष सिसौदिया

Sat, 13 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 13 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
bjp dividec  the state, on castism, manish sisodiya
मनीष सिसौदिया - फोटो : amar ujala
 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को भले ही तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी व दिल्ली के एलजी कुछ भी करते रहें, लेकिन पार्टी की ओर से सत्ता में आने से पहले शुरू की गई लड़ाई जारी रहेगी। दिल्ली सरकार किसी भी स्तर पर दिल्ली के लोगों की अनदेखी नहीं होने देगी।  वे शुक्रवार को ‘आप’ की हरियाणा इकाई की ओर से शुरू किए गए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


सिसौदिया ने केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गायों के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए और कहा कि आज देश में भाजपा गोरक्षक की आड़ में गोभक्षक बन चुकी है। गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को गायों का राजनीतिकरण बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दलित, पिछड़े और महिलाएं जहां असुरक्षित हैं  वहीं अब गाय भी खुद को असुरक्षित मानने लगी हैं। देशभर में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता गोरक्षा के नाम पर ढोंग करते हुए फर्जी पहचान पत्रों के हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में गायों पर भी अत्याचार बढ़े हैं। 
विज्ञापन


सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्षों के भीतर पूरे प्रदेश को जातिवाद के नाम पर बांट दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को कुरुक्षेत्र की धरती से भाजपा सरकार के खिलाफ धर्मयुद्ध शुरू करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से शुरू होने वाली लड़ाई को पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में पहुंचाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के स्कूलों में लगातार गिर रहे शैक्षणिक स्तर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार की ओर से निजी स्कूलों पर लगाम लगाने और सरकारी स्कूलों के स्तर में सुधार किए जाने के कारण दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों के लोग अपने बच्चों को दिल्ली के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं और ऐसे में हरियाणा सरकार को दिल्ली की शिक्षा प्रणाली से सीखने की जरूरत है।
--------
हरियाणा में आप बनी राजनीतिक विकल्प : जयहिंद 
 दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन में हरियाणा के कार्यकर्ताओं की भूमिका को कभी भी नकारा नहीं जा सकता। राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक दलों के विरुद्ध एकजुटता से खड़े होने की अपील  की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही बहुत कम समय में आप ने हरियाणा में राजनीतिक विकल्प का रूप धारण कर लिया है। हरियाणा में पार्टी के लगातार  बढ़ रहे ग्राफ से सभी राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है।
--------
अनुशासन का पढ़ाया पाठ 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को जहां पार्टी संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया वहीं उन्हें अनुशासन में रहने का भी पाठ पढ़ाया। उन्होंने चेतावनी दी कि आप को अनुशासन का पालन न करने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है, ऐसे कार्यकर्ता भले ही आज ही पार्टी छोड़ दें। किसी भी कार्यकर्ता के दामन पर कोई दाग नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवीन जयहिंद को पार्टी हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष बनाकर भेजा है। इसलिए अनुशासन में रहकर जयहिंद को अपना नेता मानते हुए पार्टी को हरियाणा में मजबूत करें।

सदस्यता अभियान के लिए हेल्पलाइन नंबर
मनीष सिसौदिया ने प्रदेश में सदस्यता अभियान को नई गति देते हुए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया। उन्होंने 70561-70561 नंबर जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर मिस कॉल करके पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं।

--------
कार्यकर्ताओं में मंच पर चढ़ने की लगी होड़
आप कार्यकर्ताओं में भी मंच पर चढ़ने की होड़ दिखाई दी। हालांकि पार्टी नेताओं ने उसी दौरान कार्यकर्ताओं को शांत कर दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर आए मनीष सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन सिखाने पर अधिक जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed