फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bitta rained on Sangrur MP Mann, Kurukshetra

संगरूर के सांसद मान पर बरसे बिट्टा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bitta rained on Sangrur MP Mann, Kurukshetra
संगमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते एमएस बिट्टा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में पहुंचकर भगवान शिवलिंग पर अभिषेक किया। श्रावण मास के उपलक्ष्य में उन्होंने मंदिर में पूजा कराई। मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी और महंत धीरज पुरी ने उन्हें प्रसाद दिया।
पूजा अर्चना के बिट्टा ने संगरूर (पंजाब) से सांसद सिमरजीत सिंह मान को शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहे जाने पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था के कारण सिमरजीत सिंह दिमागी तौर पर हिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें बंदी सिख कहकर उनकी तुलना शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी देशभक्त से की जा रही है, वे बंदी सिख नहीं, बल्कि निर्दोष लोगों पर हिंसा करने वाले आतंकवादी हैं। उन्होंने ट्रेनों से बेकसूर लोगों को उतारकर उन्हें गोलियों से भूना। ऐसे लोगों को एके-47 से मारा गया, जो अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए घर से निकले थे। इन खालिस्तान समर्थकों के साथ यही होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संजय राउत का रवैया शुरू से ही देश विरोधी और हिंदू विरोधी रहा है। अयोध्या में शांतिपूर्ण ढंग से बनने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर भी उस व्यक्ति को एतराज था। ऐसे व्यक्ति के साथ यही होना चाहिए। खालिस्तान मांगने वालों से वे खुले मंच पर बहस करने को तैयार हैं और यदि वे हार गए तो हर सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगमेश्वर महादेव मंदिर से उनका पुराना नाता रहा है। वह पिछले कई वर्षों से यहां पहुंच रहे हैं। यहां पूजा करने के बाद उन्हें मानसिक शांति मिलती है और राष्ट्र की सेवा के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि संत संस्कृति से ही भारत की पहचान विश्व भर में है। इस मौके पर सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम, पंडित सतीश शर्मा, एंटी टेररिस्ट फ्रंट के महासचिव सुरेश पाल, मनजीत सिद्धू, आकाश राणा, आनंदपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed