{"_id":"64da8f655f4736153e018629","slug":"bike-rider-mason-died-due-to-car-collision-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-3066-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गांव बोडला के निकट ऑल्टो कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त ब्रह्मजीत 32 निवासी बोडल के रूप में हुई। बह्मजीत राजमिस्त्री का काम करता था।
शिकायत में बलवंत सिंह निवासी गांव बोडला ने बताया कि उसका भाई ब्रह्मजीत और गांव का रामपाल अपना काम निपटाकर बाइक पर घर लौट रहे थे। वह भी उनके साथ अपनी बाइक पर आ रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे मथाना से बोडला वाली सड़क के नजदीक ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो बोडला की तरफ से आए ऑल्टो कार चालक ने उसके भाई की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर दोनों को संभाला। उसके भाई के सिर माथे व अन्य जगह ज्यादा चोटें लगी थी। उसने एंबुलेंस का इंतजाम करके उन दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां अधिक चोटें लगने के कारण उसके भाई ब्रह्मजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।