फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bike rider

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Mon, 22 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
bike rider
संदीप की फाइल फोटो - फोटो : Kurukshetra
सैनी माजरा टोल टैक्स के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सीमावर्ती जिले अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बजे हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। हादसे का शिकार हुए युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस्माईलाबाद के कुम्हार मोहल्ला निवासी शिव कुमार (23), मोहन (24) तथा शम्मी (23) रविवार को बाइस से अंबाला जा रहे थे। गांव सैनी माजरा में टोल टैक्स के पास सामने से आ रही रोडवेज की बस से उनकी बाइक भिड़ गई। जिससे बाइक पर बैठे तीनों युवक बस के नीचे जा घुसे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस को बीच सड़क पर छोड़कर बस चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों की मदद से तीनों युवकों को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बस से भिड़ंत में बाइक समेत तीनों युवकों के मोबाइल फोन तक चकनाचूर हो गए। जिस वजह से काफी देर तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। तीनों की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तीन युवकों की मौत से गांव में कोहराम
गांव सैनी माजरा के समीप हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस के साथ हुई दुर्घटना में कस्बे के तीन नौजवानों की मौत की सूचना कसबा में आग की तरह फैल गई। काफी समय तक मृतकों की शिनाख्त न होने से कसबा के परिजनों में भय की स्थिति बनी रही। कसबावासी जिनके बच्चे किसी काम से बाइक पर अंबाला की तरफ गए थे या किसी काम से बाहर गए हुए थे। वे अपने अपने बच्चों को फोन करने कर उनकी सलामती पूछने लगे तथा जिनका फोन से संपर्क नहीं हो पाया वे अपने बच्चों की सलामती की प्रार्थना करने लगे। दुर्घटना के करीब तीन से चार घंटों के बाद तीनों युवकों की शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के सफर में भी बने साथी
शिव कुमार,मोहन और संदीप तीनों अविवाहित थे और तीनों में गहरी दोस्ती थी। शिव कुमार प्रजापति और संदीप वेल्डिंग की दुकान पर काम करते थे जबकि मोहन अलमारी बनाने की दुकान पर मजदूरी करता था। तीनों दोस्त जहां काम करते थे वो दुकानें रविवार को आधे दिन तक ही खुलती है। तीनों दोपहर में छुट्टी के बाद घूमने के मकसद से बाइक से अंबाला जा रहे थे, इस बीच हादसा हो गया और तीनों एक साथ मौत के सफर पर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed