{"_id":"690e574fe0465f305a03463a","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-alto-on-dhand-road-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144982-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ढांड रोड पर ऑल्टो की टक्कर से बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ढांड रोड पर ऑल्टो की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर खानपुर गांव के बस अड्डे के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हुआ। टक्कर के बाद ऑल्टो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कैथल जिले के पबनावा गांव निवासी ऋषिपाल (34) के रूप में हुई। वे कुल तीन भाई और दो बहन थे। दोनों बहने शादीशुदा हैं, जबकि दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। एक भाई की बीमारी से तो दूसरे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी व पिता प्रेम नाथ कई वर्ष पहले स्वर्ग सिधार गए थे। अब उसके घर में केवल बुजुर्ग मां रह गई है। ऋषिपाल काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। हादसा उसके चाचा सतीश कुमार के सामने हुआ।
सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ऋषिपाल के पीछे बाइक पर जा रहा था। खानपुर बस अड्डे से आगे ऑल्टो कार गलत दिशा में आकर टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर से ऋषिपाल बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सतीश ने उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार कार नंबर के आधार पर थाना केयूके में मामला दर्ज कर लिया गाय है। वह शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।