{"_id":"68e2d1080681e945b60d7843","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143328-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक बलदेव सिंह। फाइल फोटो
शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर धंतौड़ी पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 52 वर्षीय बलदेव सिंह की मौत हो गई। मृतक झांसा के गांव सराय सुखी का निवासी था और धंतौड़ी के एक ढाबे पर चौकीदार के रूप में काम करता था। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह शनिवार को अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। धंतौड़ी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलदेव मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरे जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा बलदेव सिंह अविवाहित थे और अपने बड़े भाई के परिवार के साथ रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।