फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
इस्माईलाबाद। लोटनी गांव के निकट हाईवे पर कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठसका रोड़ वासी रशपाल सिंह ने बताया कि वह किसी काम से पिहोवा की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह शर्मा ढाबा पर चाय पीने के लिए रुके। जब वह वहां से निकलने लगा तो उसी समय उसका जानकार हनुमान मंदिर के निकट रहने वाले रणजीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर ढाबे के निकट पहुंचे तभी पिहोवा की ओर से आए कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रणजीत सिंह बाइक सहित गड्ढों में जा गिरे। कार चालक माैके से भाग गया लेकिन उसने पीछा कर उसे थोडी़ दूरी पर पकड़ लिया। कार चालक ने अपना नाम तरूण सेतिया वासी पंचकूला बताया। वे घायल रणजीत सिंह को पिहोवा के अस्पताल में लेकर गए। वहां से उन्हें कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। कुरुक्षेत्र ले जाने पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed