फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bike rider died road accident

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bike rider died road accident
कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरजंट सिंह वासी थडोली ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके पिता कुलदीप सिंह मोटरसाईकिल पर सवार होकर ठोल की ओर जा रहे थे। वह तथा उसका फूफा मनजीत सिंह भी अलग मोटरसाइकिल पर उनके पीछे पीछे जा रहे थे। जैसे ही वे ठोल बस स्टैंड से थोडा सा आगे पहुंचे तो अंबाला की ओर से आ रहे एक अज्ञात कार चालक ने उनके पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता सड़क पर गिर गए। कार चालक कुछ देर के लिए वहां रुका और लोगों को आता देख मौके फरार हो गया। वे घायल अवस्था में अपने पिता को अंबाला के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरजंट सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच हवलदार जसवीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed