फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider absconds after snatching silver chain from young man's neck

Kurukshetra News: युवक के गले से चांदी की चेन छीनकर बाइक सवार फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconds after snatching silver chain from young man's neck
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड से बाइक पर आए तीन युवक सैर कर रहे युवक के गले से चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। युवक ने अपनी बाइक से उनका पीछा भी किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में धर्मेंद्र यादव निवासी सैनी कॉलोनी ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर काम करता है। आज वह अपनी निजी काम से बाइक पर झांसा रोड पर गया था। कुछ देर बाद वह बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर की तरफ वापस आ रहा था तो बाइक पर पीछे से आए तीन युवक उसके गले से चांदी की चेन छीनकर भागने लगे। उसने उनको पकड़ने के लिए उनके पीछे बाइक भी लगाई, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसकी चेन डेढ़-दो तोले की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed