फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider absconded after snatching chain from masked woman's neck

Kurukshetra News: बाइक सवार नकाबपोश महिला के गले से चेन छीनकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconded after snatching chain from masked woman's neck
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-पांच से बाइक सवार दो नकाबपोश महिला के गले से उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। हालांकि इस छीना-झपटी में आधी चेन महिला के पास ही रह गई। महिला मंदिर में माथा टेकने जा रही थी।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुमन लता निवासी सेक्टर-पांच ने कहा कि वह हर रोज की तरह सुबह सेक्टर के शिव मंदिर माथा टेकने के लिए गई थी। पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब 6.40 बजे वह मकान 547 के सामने पहुंची तो उसी समय सामने की तरफ से दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी में आधी चेन उसके पास रह गई और आधी चेन आरोपी छीनकर फरार हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था और पीछे बैठे युवक ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। बाइक पर कोई नंबर नहीं लिखा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed