{"_id":"624a0262f95a0228126e7552","slug":"bike-driver-dies-in-car-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl103817929","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किरमिच रोड पर कार की टक्कर लगने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ज्योति नगर के रहने वाले राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोबी मोहल्ला वासी सुधीर ने केयूके थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। दो अप्रैल को वह और उसका भतीजा राहुल अपनी-अपनी बाइक पर निजी काम से गांव किरमिच गए थे। काम खत्म करके उसका भतीजा अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र की तरफ आ रहा था। जब वह रात साढ़े नौ बजे गांव समसीपुर के शेर सिंह फार्म के समीप पहुंचे तो किरमिच की तरफ से आ रहे कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके भतीजे की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही उसका भतीजे की बाइक सड़क के साथ खड़े पेड़ में टकरा गई और वह सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी सुनील भी मौके पर पहुंच गया। राहुल को राहगीरों की मदद से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वे उसे आदेश अस्पताल मोहड़ी ले गए। वहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।