फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver caught with two and a half kilos of poppy seeds

ढाई किलो चूरा पोस्त के साथ बाइक चालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bike driver caught with two and a half kilos of poppy seeds
सीआईए-दो ने एक बाइक चालक को ढाई किलो चूरा पोस्त के साथ काबू किया। आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ नन्हा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शाहाबाद को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि शाहाबाद-लाडवा चौक पुल के नीचे उनकी टीम को गश्त करते हुए सूचना मिली कि गुरमीत सिंह चूरा पोस्त बेचता और उसका सेवन करता है। सोमवार को भी गुरमीत सिंह अपनी बाइक पर चूरा पोस्त लेकर रतनगढ़ से अपनी कॉलोनी की तरफ जाएगा। सूचना पर टीम ने एक कोल्ड स्टोर सर्विस रोड पर नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक बाइक चालक आता दिखा। शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई तथा उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ढाई किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तारी के बाद कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed