{"_id":"6670ce469f56e39bd60012a4","slug":"bike-driver-arrested-12-kg-ganja-leaves-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119665-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक चालक गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा पत्ती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक चालक गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा पत्ती बरामद
Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक बाइक चालक को एक किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुश्ताक निवासी खरींडवा अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र से नशीला पदार्थ खरीद कर अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया है।
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम जालखेड़ी बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुश्ताक गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। आज भी वह इंदिरा कॉलोनी से गांजा पत्ती खरीदकर अपनी बाइक पर सवार होकर कोल्हापुर से जालखेड़ी से होता हुआ अपने गांव जाएगा। सूचना पर टीम ने कोल्हापुर से जालखेड़ी जाने वाली सड़क पर नाका लगाकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार बाइक चालक आता दिखाई दिया। शक के आधार पुलिस टीम ने उसे काबू कर तलाशी ली।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।