फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Big purchase of electric vehicles during Navratri, business increased by 40 percent

Kurukshetra News: नवरात्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की बड़ी खरीद, 40 प्रतिशत तक बढ़ा कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Big purchase of electric vehicles during Navratri, business increased by 40 percent
कुरुक्षेत्र। नवरात्र महोत्सव पर बाइक की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। नवरात्र पर्व का शुभारंभ होने पर बाजारों में रौनक लौट आई है। वाहन बाजार में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग पेट्रोल और डीजल की महंगाई से परेशान होकर तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, कुल बिक्री में से करीब 40 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिकल वाहनों की खरीद हो रही है। त्योहारों पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्र के पहले ही दिनों से शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। थानेसर क्षेत्र में रोजाना करीब 100 नए वाहन बिक रहे हैं जिनमें सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक स्कूटी और छोटे इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की है। शहर में रोजाना 15 से 20 गाड़ियां बिक रही हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प
इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईंधन खर्च से राहत देते हैं बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। बढ़ती प्रदूषण की समस्या को देखते हुए लोग अब अधिक जिम्मेदारी से चुनाव कर रहे हैं। यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल की खपत वाले वाहनों की जगह अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां लोगों की पहली पसंद बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी कटौती के बाद वाहनों की कीमतें अपेक्षाकृत
शंकर टीवीएस के संचालक अंकित गाबा का कहना है कि जीएसटी में हुई कमी के कारण लोग वाहनों की खरीद करने में रूचि ले रहे हैं। रोनिन बाइक के रेट में 13 हजार की गिरावट हुई है। रोजाना करीब 50 बाइकें बिक रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार लोगों का ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। नवरात्र के चलते अन्य वाहन खरीद में भी बढ़ोतरी हुई है।

त्योहारी सीजन में खरीद हुई दोगुनी
ऑटोमोबाईल संचालक विनोद सिंगला ने कहा कि जीएसटी के कम होने व त्योहारी सीजन के शुरू होते ही दोपहिया वाहनों की खरीद दोगुनी हो गई है। पहले जहां रोजाना 15 से 20 बाइकें बिक रही थी वहीं अब 40 से 50 बाइकें बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed