{"_id":"682108cdd4164acf4e0fb9ab","slug":"bibi-kartar-kaur-nominated-in-haryana-committee-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135542-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बीबी करतार कौर हरियाणा कमेटी में मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बीबी करतार कौर हरियाणा कमेटी में मनोनीत
विज्ञापन
शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चयनित सदस्यों ने क्षेत्र की सिख नेत्री बीबी करतार कौर को नामित सदस्य के रूप में चयनित किया है। इससे सिख संगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बीबी करतार कौर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
बीबी करतार कौर पहले भी सिख राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। वे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), श्री अमृतसर साहिब की कुरुक्षेत्र सीट से चयनित सदस्य रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी है।
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के दौरान बीबी करतार कौर ने सभी एचएसजीएमसी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें सिख संगत की सेवा करने का और भी बड़ा अवसर देती है। वे पूरी निष्ठा के साथ धर्म और समाज के हित में कार्य करेंगी।