फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhupendra Hooda arrives at Jairam Vidyapeeth

Kurukshetra News: जयराम विद्यापीठ में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda arrives at Jairam Vidyapeeth
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मचारी से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व महंत राजेंद्र पुरी।
कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचे। विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस मौके पर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, पूर्व विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, एमएस चोपड़ा, महंत राजेंद्र पुरी, विवेक भारद्वाज डब्बू, सुभाष पाली, मोनू हुड्डा इत्यादि ने भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूजा-अर्चना करवाने के साथ उन्हें तिलक किया और माल्यार्पण किया। हुड्डा ने कहा कि उन्हें ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से प्रेरणा मिलती है, वे देश के विभिन्न राज्यों में समाज कल्याण के लिए शिक्षा, अध्यात्म, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, गौ रक्षण, कन्या शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि के लिए जयराम संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम विद्यापीठ से अटूट प्रेम है। वे जब विद्यापीठ में आते हैं तो यहां आध्यात्मिक वातावरण और मंत्रोच्चारण से नई शक्ति मिलती है। यहां सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। हुड्डा ने कहा कि उनका ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से प्रेम है। जब भी मौका मिलता है वे ब्रह्मचारी से मिले बिना नहीं रह सकते हैं। इस अवसर पर विद्यापीठ के ट्रस्टी केके कौशिक, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, यशपाल राणा, प्रवेश राणा, टेक सिंह लौहार माजरा, रणबीर भूरा, मनोज भारद्वाज, सतबीर कौशिक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मचारी से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मचारी से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व महंत राजेंद्र पुरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed