{"_id":"62e987e70f97536d405129f2","slug":"bhiwani-beat-panipat-6-0-in-hockey-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116662585","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में भिवानी ने पानीपत को 6-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में भिवानी ने पानीपत को 6-0 से हराया
विज्ञापन
एस्टोटर्फ मैदान में मैच के दौरान भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। यहां के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मंगलवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्री नेहरू हॉकी स्कूल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-15 में पुरुष और अंडर-17 में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाए। दोनों आयु वर्ग में प्रदेश की 60 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अंडर-17 महिला का भिवानी और पानीपत के बीच खेला गया। यह मुकाबला भिवानी ने 6-0 के अंतर से जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। मुख्यातिथि सिंह ने कहा कि हॉकी की बदौलत शाहाबाद की विश्व में पहचान है। खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए खेल स्टेडियम में चेजिंग रूम, हॉस्टल व शौचालयों का निर्माण कराया गया है। प्रदेश की खेल नीति पूरे भारत में नंबर वन है। यही कारण है कि ओलंपिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी छाए रहते हैं।
दूसरा मैच फतेहाबाद और अंबाला के बीच खेला गया। इसमें हाफ टाइम तक फतेहाबाद की टीम 2-0 से आगे थी। अंत में फतेहाबाद की टीम ने मैच 4-0 से जीता। इस मौके पर बीईओ हरदीप कौर, प्राचार्य डॉ. एसएस आहूजा, प्राचार्य आरपी सिंह, प्राचार्य रीतू गुप्ता, एईओ श्रीपाल बंसल, प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद, जसबीर सिंह, राजेश कुमार सचिन, सुरेंद्र वधवा, कंवरपाल, रविंद्र सिंह, तजिंद्र आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुरुआती तीन मिनट में भिवानी ने किया पहला गोल
महिला पानीपत और भिवानी अंडर-17 के बीच खेला गया हॉकी मैच एकतरफा रहा। भिवानी ने पहले ही मिनट में मैच पर अपनी पकड़ बना ली। भिवानी की टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम पानीपत को गोल पोस्ट तक भी नहीं फटकने दिया। भिवानी ने पहले तीन मिनट के बीच ही पहला गोल कर दिया था। भिवानी ने अपना पहला मैच 6-0 से जीतकर पानीपत को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।