फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharatiya Kisan Union's ultimatum expires; farmers to block highway today.

Kurukshetra News: भारतीय किसान यूनियन का अल्टीमेटम खत्म, किसान आज करेंगे हाईवे जाम

Tue, 22 Sep 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union's ultimatum expires; farmers to block highway today.
शाहाबाद। धान की सरकारी खरीद शुरू होने के इंतजार में बैठे किसानों की बेचैनी अब आंदोलन में बदलने की ओर बढ़ गई है। 20 सितंबर तक खरीद शुरू करने के प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद सोमवार शाम तक खरीद शुरू करने संबंधी पत्र नहीं आने से किसानों में रोष बढ़ गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने मंगलवार को शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का एलान किया है। किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि किसान मंगलवार सुबह 10 बजे बराड़ा रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल पर एकत्रित होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार रात तक सरकार या प्रशासन की ओर से धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने संबंधी कोई पत्र जारी हो जाता है तो आंदोलन टल सकता है। अन्यथा हजारों किसान शाहाबाद में पहुंचेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि जब तक खरीद शुरू नहीं होगी, किसान राजमार्ग से नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि चढ़ूनी समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की तबीयत खराब है और चिकित्सक घर पर ही उनका उपचार कर रहे हैं। मंगलवार के आंदोलन में उनकी मौजूदगी स्वास्थ्य पर निर्भर करेगी। जसबीर सिंह मामूमजरा ने कहा कि किसानों ने सरकार और प्रशासन को पर्याप्त समय दिया, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर बह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसान नेताओं को पुलिस रात में हिरासत में भी लेती है, तब भी किसान निर्धारित स्थान पर एकत्रित होंगे। किसानों के आंदोलन के एलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। शाहाबाद में बराड़ा रोड चौक किनारे पुलिस बैरिकेडिंग रखी गई है। 16 सितंबर की किसान बैठक के दौरान करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए गए थे और एसडीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे। डीसी विश्राम मीणा ने भी किसानों से बातचीत की थी। मंगलवार को किसानों के बड़े जमावड़े को देखते हुए पुलिस बल की संख्या और बढ़ाए जाने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed