{"_id":"671ecd5daa736e947a0dda64","slug":"bharat-college-ladwa-got-the-best-actress-award-and-government-college-jind-got-the-best-actor-award-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126147-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भारत कॉलेज लाडवा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और गवर्नमेंट कॉलेज जींद को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भारत कॉलेज लाडवा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और गवर्नमेंट कॉलेज जींद को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव में छह मंचों पर 34 विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। प्रत्येक विधा में विजेता रहे कलाकारों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणवी पगड़ी बांधो प्रतियोगिता में कुवि कैंपस टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। महोत्सव के समापन एवं सम्मान समारोह में सोमवार को अध्यक्ष के तौर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचेंगे, जोकि अव्वल रहे कलाकारों को आशीर्वाद देंगे।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बाबू की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय जींद ने हासिल किया और दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कुवि कैंपस टीम ने हासिल किया। भारत कॉलेज ऑफ लॉ लाडवा की छात्रा को विपक्ष की भूमिका बताने के अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा आरकेएसडी पीजी महाविद्यालय कैथल की छात्रा को डॉक्टर की भूमिका निभाने के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। पगड़ी बांधो प्रतियोगिता में कुवि कैंपस की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रागनी प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा तथा एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युगल रागनी प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला, आईजी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल ने दूसरा और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी भजन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल और दूसरा पुरस्कार कुवि कैंपस की टीम ने प्राप्त किया। जबकि रीति-रिवाज प्रतियोगिता में भी पहला पुरस्कार आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने प्राप्त किया राजकीय महाविद्यालय जींद की टीम ने दूसरा तथा एसडी पीजी महाविद्यालय पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एकल नृत्य पुरुष प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने पहला, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा तथा आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लूर नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा तथा कुवि कैंपस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कोरियोग्राफी में पहला पुरस्कार कुवि कैंपस टीम ने तथा दूसरा स्थान आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने प्राप्त किया। पॉप सांग हरियाणवी प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने प्राप्त किया।
एकल नृत्य महिला प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार आईबी पीजी कॉलेज पानीपत ने और दूसरा एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने प्राप्त किया। हरियाणवी लोक परिधान पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय जींद ने और दूसरा पुरस्कार कुवि कैंपस की टीम ने हासिल किया। हरियाणवी लोक परिधान महिला प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार आईजी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल और दूसरा पुरस्कार एमडीएसडी कॉलेज अंबाला की टीम ने प्राप्त किया। हरियाणवी फैशन शो प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार कुवि कैंपस टीम और दूसरा पुरस्कार आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने प्राप्त किया। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में पहला स्थान कुवि कैंपस की टीम ने प्राप्त किया और हरियाणवी लोक-गीत प्रतियोगिता में भी पहला स्थान कुवि कैंपस की टीम ने पाया।
उन्होंने बताया कि हरियाणवी गजल प्रतियोगिता में भी कुवि कैंपस की टीम पहले स्थान पर और गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल दूसरे स्थान पर रहा। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज जींद ने पहला स्थान प्राप्त किया और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टिट बिट्स प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार आरजीएम कॉलेज उचाना ने और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजीव गांधी राजकीय कॉलेज जींद और दूसरा पुरस्कार आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने प्राप्त किया और लघु फिल्म प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार चौ. रणवीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने और दूसरा पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीम ने प्राप्त किया। जबकि हरियाणवी स्किट प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार गवर्नमेंट कॉलेज जींद ने और दूसरा पुरस्कार आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने हासिल किया।