फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharat bandh today, administration alerted, security increased

Kurukshetra News: भारत बंद आज, चौकन्ना हुआ प्रशासन तो बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Bharat bandh today, administration alerted, security increased
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने दलित समाज की ओर से भारत बंद के एलान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है। उधर, जिला प्रशासन ने मामले को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस निरीक्षक और उप-पुलिस अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना व चौकी प्रबंधक को अपने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए। सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात भी किया गया है। शहर के अंदर विभिन्न जगह पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के जवान सादे लिबास में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सभी अधिकारी और थाना प्रभारी अपने इलाके में सरकारी संस्थानों कड़ी नजर बनाए रखेंगे। जिले में शांति, सद्भावना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिक जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों का पूरा ब्योरा, फोटो व पहचान-पत्र और रिकॉर्ड के साथ रखने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

वहीं जिलाधीश सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा से भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर व अन्य यूजर्स ने भारत बंद को लेकर पोस्ट की है, जो संवेदनशील है। इसे देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन आदेशों के तहत समग्र शिक्षा सहायक परियोजना संयोजक कांति चावला को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं समग्र शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी विनीत, बीएओ शाहबाद ओमप्रकाश, एसएमएस एग्रो. पिहोवा राम गोपाल, एएचएंडी लाडवा के एसडीओ विकास शर्मा, लॉन टेनिस कोच गौरव शर्मा, जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता गुरजिंद्र सैनी को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इन अधिकारियों के साथ क्रमश: पुलिस विभाग से डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार, डीएसपी ओमप्रकाश, डीएसपी रामकुमार, डीएसपी परमजीत सिंह, डीएसपी रणधीर सिंह, कृष्णा गेट थाना प्रबंधक निरीक्षक कर्मबीर सिंह, शहर थानेसर थाना प्रबंधक कर्मबीर सिंह को पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed