फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharana Singh becomes OSD of HSGMC head

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी प्रधान के ओएसडी बने भरपूर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bharana Singh becomes OSD of HSGMC head
कुरुक्षेत्र। तखत श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के पूर्व मैनेजर सरदार भरपूर सिंह को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके निमित्त मुख्यालय पर प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कमेटी की बैठक में मीत प्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा, कार्यकारिणी समिति सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना, जसंवत सिंह दुनियामाजरा, पूर्व सीईओ तखत श्री हजूर साहिब डीपी सिंह व पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृत्त डीजीएम, कंवलजीत सिंह अजराना, सचिव सरबजीत सिंह, मुखत्यार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि संस्था के प्रबंध तंत्र को और बेहतर ढंग से चलाने के लिए सरदार भरपूर सिंह को ओएसडी बनाया गया है। उनके अनुभव को देखते हुए यह उत्तरदायित्व उन्हें सौंपा गया है। महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने कहा कि सेवा संभाल के बाद से ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी अपना कार्य बखूबी कर रही है। अब इसे और भी सुचारु ढंग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी प्रधान साहिब ने अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए अब तक पांच नियुक्तियां की हैं, जिनमें पिछले दिनों तखत श्री हजूर साहिब के पूर्व सीईओ एवं पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृत्त डीजीएम डीपी सिंह को सीईओ और सरदार एनपी सिंह को संस्था का चीफ फाइनेंस ऑफिसर, एसजीपीसी से सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह को इंटरनल एडिटर और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सेवानिवृत्त मुखत्यार सिंह को धर्म प्रचार का सचिव मनोनीत किया गया है। ओएसडी भरपूर सिंह ने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो उत्तरदायित्व सौंपा गया है, वे उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। वे लंबे समय तक एसजीपीसी के अधीन अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान में प्रबंधक रहे हैं। उन्होंने तखत श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो (बठिंडा) में बतौर मैनेजर, श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर में बतौर उप मैनेजर, धर्म प्रचार कमेटी मालवा जोन के प्रभारी के रूप में कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed