{"_id":"631666660dfd1b2dae0d8e06","slug":"bhakiyu-will-protest-against-the-ownership-of-shamlat-and-mushtarka-lands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी भाकियू, शामलात और मुश्तरका जमीनों पर मालिकाना हक का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी भाकियू, शामलात और मुश्तरका जमीनों पर मालिकाना हक का मामला
Tue, 06 Sep 2022 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:43 AM IST
सार
शामलात और मुश्तरका जमीनों पर मालिकाना हक के मामले में अर्धनग्न होकर 28 सितंबर को जारी पत्र की प्रतियां फूकीं जाएंगी। गत माह 25 व 26 अगस्त को प्रदेश के मंत्रियों के आवास पर पंचायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
भाकियू की बैठक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देह शामलात और जुमला मुश्तरका जमीनों पर मालिकाना हक के लिए सरकार के साथ चल रहे मतभेद को लेकर भाकियू (चढ़ूनी) की प्रदेश स्तरीय बैठक जाट धर्मशाला में हुई। इस बैठक में भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में 28 सितंबर को सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में जिला स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में किसान अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
चढूनी ने कहा कि किसान करीब दो महीने से जुमला मुश्तरका व देह शामलात जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मगर अभी तक हरियाणा सरकार ने किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अब किसानों ने इस आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस फैसले के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेशभर में किसान जिला स्तर पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं जुमला मुश्तरका मालकान भूमि किसानों से छीनने के सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों व हरियाणा सरकार द्वारा जारी पत्र की प्रतियां जलाकर अपना रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को जारी किए 20118 ट्यूबवेल कनेक्शन, 9586 को जल्द देंगे
कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं खुलेगी तो दोबारा बैठक करके आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का फैसला भी लिया जा सकता है। उनकी लड़ाई सरकार के खिलाफ किसान और किसानी को बचाने के लिए हैं। दो बार मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों और विधायकों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। गत माह 25 व 26 अगस्त को प्रदेश के मंत्रियों के आवास पर पंचायत भी कर चुके हैं, मगर अभी तक सरकार ने उन्हें कोई राहत प्रदान नहीं की है। इससे प्रदेश भर के किसानों में सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी राकेश बैंस, कार्यकारी अध्यक्ष कर्मसिंह मथाना, सुमन हुड्डा, बलकार सिंह, कृष्ण कलाल माजरा, समय सिंह, ममता कादीयान, अनिता सुदकैन सहित अन्य मौजूद रहे।